:- रागिनी शर्मा !

आरपीएफ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार झा एवं आरक्षी विश्वजीत विक्रम ट्रेन पासिंग कराने हेतु मोकामा से समय राजेंद्रपुल स्टेशन पहुंचे ।राजेंद्रपुल स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षी विजय प्रसाद और आरक्षी अश्विनी कुमार को साथ लेकर राजेंद्रपुल स्टेशन परिसर में गुप्त निगरानी कर रहे थे कि समय करीब 4:20 बजे गाड़ी संख्या 05027 राजेंद्र पूल स्टेशन के नजदीक से धीमी गति से बरौनी के तरफ जा रही थी इसी दौरान दो व्यक्ति चलती हुई ट्रेन से राजेंद्र पूल स्टेशन के दक्षिणी छोर के तरफ साउथ केबिन के पास उतरकर भागने लगा ।
जिसके बाद आइपीएफ द्वारा भाग रहे दो व्यक्तियों में से एक को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। तत्पश्चात पकड़ाये व्यक्ति से चलती ट्रेन में उतरने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तभी शख्ती से पूछने पर बताया कि दोनों उक्त ट्रैन से मोबाइल चोरी कर भाग रहे थे।
उक्त बदमाशों से नाम व पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद परवेज आलम उम्र 18 वर्ष पिता मोहम्मद आबिद , सा – मुरादान टोला वार्ड नंबर 11 थाना तेघड़ा जिला बेगूसराय बताया तथा भागे हुए साथी का नाम- मो० बरकत -20 वर्ष, पिता- मो० राख्वान, सा०- गंगपर, थाना- फुलवरिया, जिला- बेगूसराय बताया जिसे पकड़े गये अभियुक्त के निशान देही पर Grp/bju तथा RPF /MKA के संयुक्त छापेमारी में बरौनी station से पकड़ लिया गया है l दोनो ने बताया कि हमलोग चोरी का काम ट्रेनों में करीब 1 साल से कर रहे हैं l मौके पर तलाशी लेने पर पहले पकड़ाये अभियुक्त के पास से एक चोरी का ओप्पो कंपनी का एक स्मार्टफोन मिला जिसका मौके पर ही जप्ती सूची बनाकर जप्त समान के साथ उक्त अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु जीआरपी बरौनी को एक लिखित शिकायत पत्र देकर सुपुर्द कर दिया गया है।




