तीन इनामी अपराधी के साथ ही 5  गिरफ्तार एस पी ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के अलग अलग मामलो में अलग-अलग जगहों से तीन इनामी अपराधियों के साथ ही पांच अपराधी को पुलिस ने धर दबोचने में सफलता पाई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, चार देशी कट्टा, एक बंदुक, छे जिन्दा कारतूस, एक डायगर चाकू, ब्राउन शुगर 99 ग्राम, चार चक्का वाहन एक, मोबाइल एक बरामद किया गया है। इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एस पी सुशील कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार 50,000 का इनामी अपराधी ओमप्रकाश यादव, पिता सूर्यनारायण यादव, गांव सिसवाबरही, नबटोली, थाना फुलपरास , जिला मधुबनी दो दर्जनों हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक एवं अन्य कांडों का आरोपी हैं। वही उसके साथ गिरफ्तार अपराधी पप्पू कुमार यादव, पिता राज कुमार यादव, गांव नवटोली, महिन्द्रवारा, थाना फुलपरास, जिला मधुबनी के पास से एक गोली, एक डाईगर चाकू,एक मोबाइल बरामद किया गया। वही दुसरे कार्वाइ में पुलीस ने 25000 के इनामी अपराधी राजकुमार मंडल, पिता फौदी मंडल, गांव तैनुआही, थाना लदनियां जो लूट, डकैती आम्र्स एक्ट जैसे आठ मामलों में आरोपी हैं और इनके निशानदेही पर सहयोगी रंजन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वही रंजन कुमार सिंह के घर की तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा, एक देशी बन्दुक एवं तीन जिन्दा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। इस के साथ ही तीसरे इनामी अपराधी प्रभाकर कुमार सिंह उर्फ लल्ला, पिता राम कलेवर सिंह , गांव नरार उत्तर टोल, थाना कलुआही, जिला मधुबनी जो 25000 रूपए का इनामी अपराधी है। ये 11 कांडों का आरोपी हैं। जिसे वाहन चेकिंग के दौरान एक अन्य अपराधी मनोज कुमार यादव के साथ 99 ग्राम ब्राउन शुगर, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस सहित प्रयोग किया जा रहा एक चार चक्के की वाहन के साथ पुलिस ने दबोच लिया है। वही इन सभी गिरफ्तार इनामी अपराधियों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।

Join us on:

Leave a Comment