रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बेनीपट्टा प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय के योगेश्वर भवन की सभागार मे इंडिया गठबंधन की बैठक पूर्व विधायक भावना झा व प्रखंड अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के बेनीपट्टी और कलुआही प्रखंड के गठबंधन दल के सभी प्रखंड अध्यक्षों ने भाग लिया। जिसे संबंधित करते हुए पूर्व विधायक भावना झा ने लोक सभा चुनाव में गठबंधन दल के प्रत्याशी के कामयाब बनाने को लेकर अपील किया। वही श्री झा ने इंडिया गठबंधन के द्वारा 4 अप्रैल को आयोजित सभा जिसे घोषित प्रत्याशी श्री फातमी ने भी संबोधित करेंगे। सभा में हज्जारो की संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया। बैठक में बेनीपट्टी प्रखंड के रा ज द प्रखंड अध्यक्ष रामबरन राम, उप प्रमुख अशोक चौधरी राजद के वरिष्ठ नेता विजय यादव करवाई प्रखंड अध्यक्ष शकील अहमद, जीवछ यादव, मुसाफिर यादव, नमो नारायण झा, नवीन मिश्र,बैद्यनाथ झा, ललिता कुमारी, पवन भारती, ओम प्रकाश यादव सहित अलग-अलग दलों के अन्य महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।




