महाराजगंज अनुमंडल का स्थापना दिवस मनाया गया।

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार

सीवान – जिले के महाराजगंज अनुमडंल का 33 वां स्थापना दिवस सोमवार को अनुमण्डल कार्यालय में सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। इस दौरान मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर बेहतरीन रंगोली बनाई गयी तथा हस्ताक्षर कार्यक्रम का भी आयोजन कराया गया।इस अवसर पर एसडीओ अनील कुमार ने अनुमंडलवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी । आज महाराजगंज अनुमण्डल के बने 33 वर्ष पूरे हो गए, इन वर्षों में अनुमण्डल क्षेत्र के लोगों को अनुमण्डल कार्यालय भवन, अनुमण्डल अस्पताल, पारा मेडिकल व जीएनएम कालेज सहित कई संस्थान मिले, उन्होंने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंडों में सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं, उसका लाभ लोगों को मिल रहा है,एसडीओ ने कहा कि महाराजगंज के अनुमण्डल बनने से इस क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनों की सुविधा आसानी से मिल जाती है। अनुमंडल के विकास में सबकी सहभागिता जरूरी है । मौके पर डीसीएलआर रामनिरजंन सिंह, बीडीओ डॉ.रवि रंजन,दिलीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे। मालूम हो कि
1 अप्रैल 1991 को तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने महाराजगंज अनुमंडल का उद्घाटन किया था।

Join us on:

Leave a Comment