जनता दल यूनाइटेड के एनजीओ एवं सामाजिक उद्यमी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बने -रवि शेखर!

SHARE:

रिपोर्ट धीरज शर्मा

बुधवार को बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय पटना में प्रज्ञा लोक कल्याण केंद्र के सचिव रवि शेखर को प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के अनुमोदन से जनता दल यूनाइटेड के एनजीओ एवं सामाजिक उद्यमी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित चौबे के द्वारा खगड़िया जिला के एनजीओ एवं सामाजिक उद्यमी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस प्रकोष्ठ के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को पंचायत स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दूर किया जाएगा। इस मौके पर नवनियुक्त प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि शेखर ने कहा कि जनता को सरकार के साथ जोड़ना हमारा लक्ष्य है क्योंकि हमारे नेता माननीय नीतीश कुमार का सपना है कि सुशासन आम जनता को हर समस्या को दूर कर के ही आएगा। इस मौके पर भोजपुरी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभूषण राय जदयू संधान के संपादक डॉ कुमार वरुण, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुमार विवलेन्दु, सचिव मुकेश कुमार, महासचिव शैलेंद्र कुमार के अलावे अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें