डेजी रानी

बांका(रजौन)। जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं बिहार सरकार ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री जयंत राज के पिता जर्नादन मांझी का पार्थिव शरीर पटना से शंभुगंज-अमरपुर-बांका-बौंसी निज आवास होते हुए अंतिम संस्कार हेतु बरारी घाट भागलपुर जाने के क्रम में प्रखंड जदयू कार्यालय, रजौन में 10 मिनट के लिए रुका, जहां प्रखंड के जदयू सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, नंदलाल मंडल, प्रमोद सिंह वेलडन, उमेश कुमार वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा,अंजनी चौधरी, सदानंद सिंह, मनोज दास, घनश्याम सिंह, मो0 मुजफ्फर, मुकेश सिंह, आनंदी सिंह कुशवाहा, विपिन कुशवाहा, अजीत राव, रवि रंजन, अशोक यादव, आलोक कुमार, ब्रह्मदेव चंद्रवंशी, प्रियेश कुमार, गंगा दास, पवन वर्मा, प्रमोद तांती, प्रिंस कुमार, सुमित कुमार, अनिल मंडल, दिनेश सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे…..




