:- रवि शंकर अमित!
खबर मोकामा से जहाँ जेंटलमैंन की तरह दिखने वाले एक चोर ने पिकअप की चोरी कर ली,
घटना मोकामा के हाथीदह थानाक्षेत्र से सामने आई है, जहाँ दरियापुर गाँव में सड़क किनारे दरवाजे पर लगी पिकअप की चोरी कर ली गई!
आधी रात की गई इस घटना का ज़ब सीसीटीवी सामने आया तो दिख रहा चोर बिल्कुल जेंटलमैन लुक में नजर आ रहा है, हालांकि उसने नकाब लगा रखा है जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो रही है. पीड़ित वाहन मालिक अरुण चौधरी ने हाथीदह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस अनुसन्धान में जुट गई है,वहीँ पुलिस ने घटना के जल्द खुलासे का दावा किया है!
बाइट – जीतेन्द्र कुमार,वाहन मालिक




