9 सीटों पर कांग्रेस मानने को तैयार नहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने प्रकट की नाराजगी

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

-लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर सभी पार्टियों में मंथन जारी है । इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने अपने शिर्ष नेताओं के साथ बैठक की । ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि महागठबंधन की ओर से राजद 28 , कांग्रेस 9 , वामदल 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी । इस सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि अभी किसी भी गठबंधन में सीट बंटवारा नहीं हुआ है । सभी जगह प्रक्रिया जारी है । उन्होने कहाँ कि पिछले चुनाव में कांग्रेस 10 सीटों पर चुनाव लड़ी थी । अभी बात चल रही है कौन कितने सीट पर लड़ेगा । 2 से 3 दिन में सब पता चल जाएगा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो , राजद हो या माले हो सब की तैयारी 40 सीटों पर है । आपसी तालमेल के बाद यह तय हो जाएगा कि कौन किस सिम्बल से लड़ेगा ।

बाईट:–अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

Join us on:

Leave a Comment