पटना- सोना व्यापारी लूटकांड का खुलासा एक बदमाश गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना पुलिस ने सिटी ऑफ हर्ट से बीते पटना 7 मार्च को डाक बंगला के पास दिन दहाड़े सोना ब्यापारी से सोने की लूट का पुलिस ने किया उद्वेदन इस मामले में एक अपराधी सैयद अली रजा हाशमी की गिरफ्तारी हुई है ।जबकि चार और अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।इस मामले का खुलासा करते हुए पटना के सेंट्रल एसपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि घटना में 2 किलो सोना का लूट हुआ था जिसके बरामदगी का प्रयास जारी हैं।लूट की घटना में तीन मोटरसाइकिल का उपयोग किया गया था जो चोरी के थे जिसकी बरामदगी हुई है पकड़ में आया अपराधी पटना विश्वविद्यालय का पूर्व का छात्र रह चुका है और मास कम्युनिकेशन से पास आउट है वहीं एसपी सेंट्रल ने कहा कि पकड़ में आया अपराधी सैयद अली रजा हाशमी वैशाली के गरौल थाना क्षेत्र का रहने वाला पूर्व का पीयू छात्र रहा है। बीते 10 सालो से पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के रमना रोड स्थित पिली कोठी में रहता है। जहां से स्वर्ण व्यापारी अंसार अली से करोड़ों के लूटने की पूरी प्लानिंग हुई थी वही लूटने के बाद सभी अपराधकर्मी पीली कोठी में एक रात गुजरा और सोने से भरे बैग को बदला है फिलहाल घटना में शामिल सभी अपराधी ने नाम व पहचान हो गया है जल्द पटना पुलिस इस पुरे मामले का सफल उद्भेदन कर दिया जाएगा।

पटना से अनिल की रिपोर्ट

पटना से अनिल की रिपोर्ट

Join us on:

Leave a Comment