सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ डीएम ने किया समीक्षात्मक बैठक!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

कैमूर। जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त मोहनियां अनुमंडल अंतर्गत सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सेक्टर पदाधिकारी निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बीडीओ को सभी मतदान केंद्रों पर यथा-पानी, बिजली, बल्ब, पंखा, शौचालय, रैम्प, शेड, व्हीलचेयर एवं चार्जिंग के लिए एक्सटेंशन बोर्ड व्यवस्था को दुरुस्त करवा लेने का निर्देश दिया। इसके अलावे बैठक में कई तरह का निर्देश दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment