रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
बड़हिया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में आज सोमवार की देर शाम एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 25 वर्षीय मंतोष कुमार के रूप में की गई है. मृतक के पिता सचिन्द्र सिंह सीआरपीएफ जवान है.
घटना की जानकारी मिलते ही बड़हिया थाने के थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच किया। इस संबंध में बड़हिया थाना अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सचिन्द्र सिंह सीआरपीएफ जवान हैं. उनके बेटे मंतोष कुमार ने उनकी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली.
जानकारी के अनुसार मंतोष ने आज सोमवार की देर शाम खाना खाने के बाद अपनी मां से कहा कि वह ऊपर के कमरे में सोने जा रहा है. जहां उसने कमरे में गोदरेज में रखे अपने पिता के लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली. मंतोष के पिता ने यह राइफल रिटायर होने के बाद गार्ड की नौकरी करने के लिए ले रखी थी. मंतोष दो भाइयों में छोटा है. उसका बड़ा भाई संतोष घर से दूर रहता है.
वहीं, मृतक के परिवार वाले इस घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता रहे हैं. स्थानीय लोगों की मानें तो युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घर में मातम पसरा हुआ है.




