मेरा पति नपुंसक है, ये बात छुपा कर ली शादी,विवहिता ने ससुराल से तोड़ा नाता!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

बिहार के गया ज़िले के डोभी प्रखंड के बहेरा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में एक महिला ने अपने पति पर शर्मनाक आरोप लगाया है। महिला के अनुसार उसका पति नपुंसक है। इस बात को छिपाने और उसे घर से भगाने के लिए हिंसा का सहारा लिया। महिला का आरोप है कि पति ने शादी से पहले अपने नपुंसकता की बात को छुपाई और उससे झूठ बोला।

यह मामला डोभी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घोड़ाघाट में सरपंच बसंती देवी के समक्ष लाया गया। ग्राम पंचायत में अपने शिकायत में महिला ने कहा कि मेरे पति नपुंसकता से पीड़ित है, इसके बारे में उन्होंने शादी से पहले जानकारी छिपाई थी और शादी के बाद भी इस समस्या के समाधान के लिए इलाज नहीं करा रहे थे। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने बार-बार उसका मानसिक शोषण किया, जिसमें उसके साथ मारपीट की घटना भी शामिल है। उसने अपनी शादी की चिंता से आपराधिक शिकायत दर्ज करने के बजाय ग्राम पंचायत की सहायता मांगी, उसने कहा कि उसकी शादी वर्ष 2023 दिसंबर महीने में हिंदू रीति रिवाज से अरेंज मैरिज हुई थी, लेकिन जब से शादी हुई उसके बाद से उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है‌।

ग्राम पंचायत में सरपंच बसंती देवी एवं ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बढ़ो यादव, ग्राम पंचायत कुशा बीजा के मुखिया लक्ष्मी लाल उर्फ लल्लू जाप नेता संतोष लाल यादव के समक्ष शादी विवाह में दिए गए गिफ्ट के तौर पर सारा सामान को लड़की के परिजनों को रविवार को दिन वापस करा दिया गया।.
बाईट पीड़ित महिला.
बाईट परिजन.
रिपोर्ट अभिषेक कुमार.
गया

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें