:- रवि शंकर अमित!
मुख्यमंत्री ने प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर हुये सड़क हादसे में सीतामढ़ी के सात लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है
- मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा
पटना, 11 मार्च 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर सीतामढ़ी के सात लोगों की सड़क हादसे में हुयी मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मैं इस घटना से मर्माहत हूँ।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने
की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।




