रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर
शिक्षक और शिक्षा की बेहतरी के लिए शिक्षकों ने उठाया लाठी और गुलदस्ता उक्त बातें परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय संगठन लखन लाल निषाद ने कही।
श्री निषाद ने कहा कि सुशासन बाबू के राज मे ऑफरशाही चरम पर है और भष्टाचार के गंगोत्री मे डुबकी लगा रहा है और इसपर किसी का लगाम नही है।
आज खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों के बीच लाठी और गुलदस्ता वितरण कार्यक्रम किया गया। लाठी देने का उद्देश्य पदाधिकारी के मंशा को जानना है। भष्टाचार के मंशा से लिए विद्यालय निरीक्षण करने वाले पदाधिकारी को लाठी से खदेड़ने का काम करेंगे और शिक्षा के बेहतरीन के उद्देश्य से निरीक्षण करने वाले पदाधिकारी को फूल और गुलदस्ता से स्वागत भी करना है। दो लाठी और दो गुलदस्ता प्रत्येक विद्यालय को दिया गया। प्रत्येक प्रखंड, संकुल से होकर विद्यालय मे ये सामग्री वितरण होगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष जीतन सहनी और जिला उपाध्यक्ष हरिनाथ साह ने कहा कि शिक्षा विभाग के बेहतरीन के संगठन शिक्षकों के साथ हरदम साथ है। किसी से डरने की जरूरत नही है। निर्भीक होकर शिक्षक विद्यालय का संचालन करें। शिक्षकों के मान सम्मान के साथ कोई भी पदाधिकारी खिलवाड न करें ताकि आपका भी सम्मान बचा रहें।
इस मौके पर जिला कोषाध्क्ष माया शंकर कुमार, जिला सचिव शुधांषू कुमार, जिला सचिव मुर्तजा,समरेन्द्र कुमार पवन, नाजीर असरार आरफी, अरविंद कुमार राय, मो रफीक, नवल किशोर राम, ओम प्रकाश ठाकुर, सुनील कुमार, ओम प्रकाश सहनी,मदन सहनी,राम सहाय,अलि अकबर, रफि अहमद, श्याम प्रकाश, मनोज कुमार, सुधीर सहनी, ओम प्रकाश राय, मेराजुल हक साबरी आदि सैकड़ो शिक्षक उपस्थित हुए।
बाइट:- लखन लाल निषाद (प्रमंडलीय संगठन प्रभारी, तिरहुत परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ )




