महिला समुह की बैठक आयोजित, कहा  महिलाओं का सिर्फ वोट बैंक के लिए हो रहा इस्तेमाल!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी महिला समूह द्वारा नगर मुख्यालय स्थित गोकुल वली मंदिर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समूह की अध्यक्ष बिंदु झा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कही की हमारे समाज में नेतृत्व पाने के लिए महिला आज भी संघर्ष कर रही है। खेल कूद ,कला, राजनीति,और ज्ञान विज्ञान से लेकर तमाम सेक्टर में नाम मात्र का नियंत्रण में भागीदारी महिलाओं की है।
कोषाध्यक्ष पिंकी पासवान ने बताया कि देश में सभी लोग महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए नारी जाति का इस्तेमाल मात्र करते आ रहा हैं। नारी सशक्तिकरण का बात कर रहा है। लेकिन महिलाओं का विकास होता दिखाई नहीं दे रहा है।
वहीं समूह के संयोजक विजय घनश्याम ने बताया कि मधुबनी में महिला समूह जिले भर की महिलाओं को रोजगार, बचत, निवेश करना सीखा रही है, उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने को लेकर कार्य कर रही है।
जहां उनके खुद की स्किल कला हुनर से उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। समूह से स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण प्रोग्राम लेकर वो अपना स्टार्ट अप शुरू कर सकते हैं। सिलाई, कढ़ाई प्रशिक्षण,ब्यूटी पार्लर एक्सपर्ट प्रशिक्षण, मिथिला पेंटिंग, और हैंड क्राफ्ट्स ट्रेनिंग लेकर खुद की बचत से पूंजी निवेश कर महिलाएं बाजार में उतर सकती है।
समूह में महिलाओं को सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने,अपने प्रोडक्ट्स को बाजार में प्रस्तुत करने जैसे बातों की जानकारी दी जाती है। वही घरेलू हिंसा से बचाव और अपना पहचान कैसे बनाएं उसके लिए मधुबनी महिला समूह विशेष रूप से कार्य कर रही है।
कार्यक्रम की संचालन ललिता झा व कविता झा ने संयुक्त रूप से की वहीं मधुबनी महिला समूह की अध्यक्ष बिंदु झा(चुन्नी), सचिव गायत्री मंडल, कोषाध्यक्ष पिंकी पासवान, प्रवक्ता ललिता झा, लक्ष्मी पासवान,रानी देवी, पुष्पा झा, पूजा झा ने बैठक को संबोधित की। इस कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने भागी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें