एक ही अस्पताल को किया गया सील और चलता रहा दर्जन भर अवैध नर्सिंग होम पर नहीं गए अधिकारी, लोगों में भारी गुस्सा!

SHARE:

रिपोर्टर:- अजय शर्मा

-सीएस के आदेश के आलोक में रविवार को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर केबीएन सिंह के नेतृत्व में मधुबनी प्रखंड के बांसी स्थित संजीवनी अस्पताल का जांच किया गया। जांच के बाद मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त मधुबनी सीओ नंदलाल राम एवं धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती के समक्ष अस्पताल को सील कर दिया गया। उपाधीक्षक डॉक्टर केबीएन सिंह ने बताया कि सीएस के आदेश के आलोक में मधुबनी में संचालित हो रहे संजीवनी हॉस्पिटल का जांच किया गया। जांच के दौरान अस्पताल में एक भी मरीज नहीं पाए गए वहीं कुछ कागजात को जप्त किया गया है जांच के बाद मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष के समक्ष अस्पताल को पूरी तरह से सील कर दिया गया। वही थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती को लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन के आलोक में अगली कार्रवाई की जाएगी। बता दे की 29 फरवरी को संजीवनी अस्पताल में पिपरासी थाना क्षेत्र के घोडहवा गांव की एक महिला का ऑपरेशन हुआ था। लेकिन बच्चा स्वस्थ था। 30 फरवरी को महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद संजीवनी अस्पताल से उसे रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए सीएस ने संजीवनी अस्पताल को सील करने का निर्देश जारी किया था।

बाईट— उपाधीक्षक डॉक्टर केबीएन सिंह

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें