पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित पृजपुरा पईन का जीर्णोद्वार कार्य का स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने रविवार को शिलान्यास किया। 143.70 लाख की लागत से पईन के जीर्णोद्वार कार्य प्रारंभ होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक सुदय यादव को बधाई दी है। विधायक श्री यादव ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता रही है कि किसानों को उनके हिस्से का पूरा हक उन्हें मिलें। इसके लिए मैं हमेशा प्रयासरत रहता हूं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उसे दूर करने का प्रयास करता हूं। श्री यादव ने कहा कि पृजपुरा पईन के जीर्णोद्वार कार्य हो जाने से इलाके के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो जाएगा। विधायक श्री यादव ने वहां मौजूद लोगों से भी मिले और लोगों से बात करते हुए कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के चहुंमूखी विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध हैं और यही कारण है कि वे लगातार अपने क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, किसानों के समस्याओं एवं शिक्षा जैसी मूलभूत आवषश्यकताओं कि पूर्ति को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के हर समस्या को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाउंगा और उनके समस्याओं का हल करूंगा। इस मौके पर राजद नेता महेन्द्र यादव, भोली यादव, विजय यादव, नवल यादव, नागेन्द्र यादव सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।




