जनवादी महिला समिति ने निकाला प्रतिरोध मार्च और कहा,समानता के लिए जारी रहेगा संघर्ष!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मोदी राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है – रामपरी

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति मधुबनी जिला कमेटि के द्वारा महिला दिवस पर प्रतिरोध मार्च निकाला गया। वही रांटी में सभा को संबोधित करते हुए एडवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी देवी ने कहा कि दुनिया में आज भी महिलाएं समानता के लिए संघर्षरत है और आज भी महिलाएं उपेक्षित है। आगे उन्होंने कहा कि मोदी जी के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओ को न्याय नहीं मिल रहा है। बड़े स्तर पर महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। महिलाओं को देश में सरेआम नंगा घुमाया जा रहा है। भेदभाव किया जा रहा है और महिलाएं न्याय के लिए दर दर ठोकरें खा रही है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा ढकोसला और जुमला बन कर रह गया है। देश की सरकार पीड़ित के साथ खड़ा नहीं हो सकता। ऐसे में महिलाओं को इस तरह की सरकार को गद्दी से बेदखल कर देना चाहिए। इस दौरान एडवा नेता ने रांटी में बसे सभी भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमील जमीन का पर्चा देने की मांग किया,किसान नेता दिलीप झा ने कहा कि किसान, महिलाएं, नौजवान आज अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा है। लेकिन मोदी जी अपने वादे से मुकर रहें हैं। उनका गारंटी झूठ है अब उनके झूठे वादे को सब समझ चुका है। अब लोग उनके झांसे में नहीं फंसेंगे,सिटु नेता सुनील मिश्र ने कहा कि देश में श्रमिकों की हालात सबसे खराब है। गरीबों की हालात दयनीय है और मोदी जी बड़े उद्योगपति के हित मात्र को लेकर काम करते हैं। देश के सार्वजनिक संपदा को बेचा जा रहा है। मोदी जी पूंजीपतियों के लिए सभी दरवाजे खोल दिए हैं।सभा की अध्यक्षता बीबी खातुन ने किया। आयोजित सभा को संबोधित रिना देवी,कैलाश पासवान, मुन्नी खातुन, वीणा देवी,मरीयम खातुन, खुशबु खातुन,मुनकी देवी,सरीता देवी, बुधनी देवी, रिजवाना खातुन ने किया। इस मौके पर दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें