भूत प्रेत को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट, कई जख़्मी!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद मे अंधविश्वास को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी मार्केट की इस घटना में कई लोग घायल हो गए भले ही विज्ञान की ताकत से देश ने चांद पर अपना झंडा गाड़ दिया है, लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्र में अज्ञानता के कारण भूत प्रेत, जादू टोना जैसे मामलों को लेकर अक्सर मारपीट और खून खराबे की घटना होती रहती है । ऐसा ही एक
मामला सामने आया है जहानाबाद के परसबीघा थाना के अमैन-मठिया गांव में । जहां भूत प्रेत को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। । इस मारपीट।में एक पक्ष से महिला,बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। । परिजनों ने आनन फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व अपने ही मंझले गोतिया के एक पोता की बीमारी से मौत हो गयी थी। इसी बात से नाराज गोतिया ने शनिवार नव निर्मित मकान पर आ धमका जहां हथियार का भय दिखाकर पहले महिला के साथ मारपीट करने लगा जब उसका विरोध किया तो वह पिस्टल के बट से मारकर सिर फोड़ दिया। इस दौरान वह एक महिला,तीन बच्चे समेत पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने।पर पुलिस ने तमाम बिंदु पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है । पुलिस इस घटना में शामिल लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने की बात कह रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें