कुश्ती के दौरान पहलवान हुआ बेहोश, अस्पताल पहुंचने से पूर्व हुई मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा


-कजरा थाना क्षेत्र पुनाडीह गांव में महाशिवरात्रि के दौरान आयोजित की गयी थी कुश्ती प्रतियोगिता
-बेगूसराय से पहलवान पहुंचा था कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने

Lakhisarai

कजरा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित सह पहाड़ से सटे पुनाडीह गांव के मोड़ के पास महाशिवरात्री के अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कुश्ती प्रतियोगिता में क्षेत्र के अलावे दूसरे जिला से भी प्रतियोगी कुश्ती में हिस्सा लेने पहुंचे थे. वहीं कुश्ती के दौरान बेगूसराय जिला से पहुंचा एक पहलवान अचानक बेहोश हो गया. पहलवान की बेहोशी देख प्रतियोगिता स्थल पर अफरा तफरी मच गयी. जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस से सूर्यगढ़ा सीएचसी भेजा गया. जहां पहुंचने से पूर्व ही पहलवान की मौत हो गयी थी. वहीं सूर्यगढ़ा सीएचसी के चिकित्सक के द्वारा भी पहलवान को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं मौके पर मौजूद पहलवान के रिश्ते के ही भतीजा सह मो. शमशाद पहलवान चमेला के पुत्र मो. इबरान ने बताया कि पहलवान जिला बेगूसराय के खुदावनपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी मो. एजाजुल चमेला का पुत्र मो. सुलतान है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम सीएचसी पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली. वहीं मौके पर पहुंचे कजरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि कुश्ती का आयोजन था. इस दौरान एक पहलवान बेहोश हो गया. जब तक वे घटना स्थल पर पहुंचे तब तक पहलवान को इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा ले जाया जा चुका था.उन्होंने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर उनके पास किसी भी संगठन या व्यक्ति के द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गयी थी. यह आयोजन किसने कराया इसकी जानकारी ली जा रही है. वहीं मृतक का भतीजा ने इबरान ने बताया कि कुश्ती के दौरान मो. सुलतान से अधिक वजन का पहलवान के साथ इसकी कुश्ती हो रही थी. तभी अचानक सुलतान गिर गया. जब उसे इलाज के लिए इलाज के लिए भेजा गया तो वह होश में था. सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सक डॉ सुदामा प्रसाद ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें