रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
अशोक धाम से गाजे बाजे के साथ निकली शिव जी की बारात
संध्या चार बजे अशोक धाम से बारात हुआ प्रस्थान
शिव बारात अशोक धाम से एनएच 80 होते करेगा शहर में प्रवेश, देर रात बारात होगा वापस
लखीसराय.
महाशिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार को जहां सुबह से अशोक धाम मंदिर में बाबा भोलेनाथ पर रुद्राभिषेक के साथ साथ जलाभिषेक किया गया. वहीं संध्या में बाबा भोलेनाथ की सजधज कर गाजे, बाजे, दूत भूत व देवगण के साथ बारात निकाली गयी. संध्या चार बजे अशोक धाम से निकली शिव बारात एनएच 80 बालगुदर मोड़ व विद्यापीठ चौक होते हुए देर शाम शहर में प्रवेश की. वहीं शहर के थाना चौक, शहीद द्वार होते हुए बड़ी दुर्गा स्थान पहुंचने के उपरांत वापस शहर के पचना रोड होते हुए बाइपास के रास्ते वापस अशोक धाम मंदिर पहुंची. जहां देर रात्रि भगवान भोले नाथ व शक्ति स्वरूपा माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ. पूरी बारात के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बन रही थी. जगह जगह लोग बारात की एक झलक देखने के लिए उमड़े दिखे. शहर में जगह जगह शिव बारात में शामिल देवी देवताओं की पूजा अर्चना की जा रही थी.




