सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के अभिनंदन सह विदाई समारोह का आयोजन!

SHARE:

अनिल शर्मा

नवादा। सूचना जनसंपर्क कार्यालय में सोमवार को नए डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद का स्वागत एवं स्थानांतरित हुए डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार का विदायी समारोह का आयोजन किया गया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन संगीत शिक्षक विजय कुमार पाठक ने किया। इस मौके पर जिले के पत्रकारों ने दोनों पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर अभिवादन किया। इस दौरान पत्रकारों ने डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार के साथ बिताए गए लम्हों को याद कर भावुक हो गए। इस मौके पर निवर्तमान डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार ने कहा कि नवादा जिला और यहां के पत्रकार हमारे दिल में रहेंगे। यहां पत्रकारों के साथ-साथ पदाधिकारियों तथा कार्यालय के कर्मियों का भरपूर साथ मिला। हम नवादा के यादों को संयोग कर यहां से विदा ले रहे हैं। आपलोग हमेशा याद आएंगे। वहीं नवपदस्थापित डीपीआरओ सतेन्द्र कुमार ने कहा कि हम आपलोग को वहीं विश्वास और साथ मिलता रहेगा, जो आपलोगों को पूर्व के अधिकारी से मिला है। हम पत्रकारों के हित और मान-सम्मान के लिए खड़ा रहेंगे। आपलोग के साथ यहां काम करने में हमें अच्छा लगेगा। मौके पर पत्रकार सुधीर सिंह, सुरेश राय, अनंत कुमार, मनीष कमलिया, गुड्डू सिंह, मिथिलेश कुमार, डॉ पंकज कुमार सिन्हा, मनमोहन कृष्ण, विशाल कुमार, आलोक वर्मा, बब्लू कुमार, अमृत गुप्ता, अनिल शर्मा, सोनू कुमार, विकास कुमार, सन्नी भगत, पिंटू कुमार तथा शैलेश कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment