अनिल शर्मा की रिपोर्ट:

नवादा । कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त आम जनों को बचाने को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका।
राजद के तीनों विधायक बिभा देवी मो कामरान प्रकाश बीर समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता राजद कार्यलय से साइकिल रैली तथा बैलगाड़ी निकालकर बाजार भ्रमण करते हुए प्रजातंत्र चौक पर पहुंचे। बढ़ती मंहगाई के विरोध में पीएम मोदी व सीएम नीतीश के विरोध में नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी का पुतला फूंका। विधायक मोहम्मद कामरान ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई से देश की आम जनता काफी त्रस्त है। खासकर किसान, मजदूर व आम लोगों पर काफी असर पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि होने से लोग काफी परेशान हो गए हैं। केंद्र में जब से एनडीए की सरकार आई है,तब से देश के नौजवान, मजदूर वर्ग समेत सारे लोग त्रस्त हैं। जब तक केन्द्र सरकार द्वारा मूल्यवृद्धि को वापस नहीं लिया जाता है तब तक राजद के तत्वाधान में किसान, मजदूरों के द्वारा आंदोलन चलाया जाएगा। इंदिरा गांधी के शासनकाल में जब ₹13 सरसों तेल हुआ था तब इन्हीं लोगों ने कांग्रेस की सरकार का विरोध किया था। लेकिन इस समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य के मुखिया नीतीश कुमार चैन की नींद सोए हुए हैं। कहते हैं कि वे किसानों के हिमायती हैं। गरीबों की सरकार है। लेकिन इस समय देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। इसलिए राजद के तत्वधान में लोगों को महंगाई की मार से बचाने के लिए यह आंदोलन छिड़ा है और यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के घोषणाओं के बाद राजद कार्यकर्ता राज्य की जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर लड़ाई लड़ने की कोशिश करेंगे। राजद कार्यकर्ताओं ने रोको मंहगी- बांधों दाम, नहीं तो होगा चक्का जाम। ‘जोर-जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है’ आदि नारे लगाकर नारेबाजी की
मौके राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव उपाध्यक्ष प्रिंस तमन्ना गांधी यादव विक्रम यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




