अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के तत्वाधान में विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन!

SHARE:

अभिषेक कुमार

गया। विदा लेने वाले जिला शिक्षा पदाधिकारी रंजीत पासवान, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ( डीआरडीए) राजेश कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी गुरारू योगेंद्र पासवान तथा वर्तमान पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर अनुमंडल गया अतुल कुमार आर्य को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के महासचिव अभय कुमार ने कहा कि हमारे संगठन के लोग मान सम्मान बढ़ाने में अग्रनी भूमिका निभाते हैं.
बहुत जल्द ही संगठन का विस्तार पंचायत स्तर पर किया जाएगा जिला प्रवक्ता डॉ विनोद कुमार ने सभी पदाधिकारी को ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी.
मंच का संचालन प्रधानाध्यापक अशोक पासवान ने किए.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक अरविंद प्रसाद, प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद, केदार चौधरी, उमेश रजक, संजय सुमन, शंकर चौधरी, पूनम कुमार, दिलीप कुमार पासवान, विनय पासवान, राजेश अनिरुद्ध पासवान ने अहम भूमिका निभाई अभिनंदन पत्र रीता कुमारी नेपाली कार्यक्रम में कर्मचारी पदाधिकारी शिक्षक शिक्षा स्वयंसेवक उपस्थित थे.

Join us on:

Leave a Comment