सखी सैयां त खुबे कमात है,महंगाई डायन खाए जात है !

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालन्दा। कमर तोड़ महंगाई को लेकर पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत नालन्दा जिले के बिहार शरीफ मुख्यालय पर सैकड़ो राजद कार्यकर्ताओ ने टमटम,बैलगाड़ी,साइकिल से विरोध मार्च निकालकर शहर भर में घूम घूम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि 2013 में बीजेपी अपने हर भाषण में कहा करती थी कि अगर हमारी सरकार बनती है तो ₹35 प्रति लीटर डीजल और पेट्रोल देने का काम करेंगे और आज आप बीजेपी की सरकार है तो पेट्रोल और डीजल का दाम शतक पार कर चुका है इसीलिए हम लोग कमर तोड़ बढ़ती महंगाई के विरोध में टमटम साइकिल बैलगाड़ी पर चढ़कर विरोध प्रकट कर रहे हैं। वही राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव सुनील यादव ने कहा कि सखी सैंया तो खूब ही कमात है बीजेपी की महंगाई डायन खाए जात है। पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार जो एक साथ मिलकर महगाइ की मार से गरीब जनता को त्रस्त कर रहे हो। यह मंहगाई को अभिलंब कम करो नहीं तो हम लोग अभी शहर के बीचो बच में आए हैं अगर महंगाई का यह सिलसिला जारी रहा तो हम लोग गांव गांव और कस्बों कस्बों तक जाकर आंदोलन करने का काम करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment