रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के ग्राम रक्षा दल सदस्यों की बैठक नगर मुख्यालय स्थित टाउन क्लब मैदान में आयोजित हुई। ये बैठक बिहार ग्राम रक्षा दल बिहार प्रदेश के आह्वान पर दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राऊत के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए दल के प्रदेश अध्यक्ष राऊत ने कहा है कि 23 फरवरी को पटना में भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार पर ग्राम ग्राम रक्षा दल के नौजवानों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से दिए जा रहे हैं धरनार्थियों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करना कतई उचित नहीं है, क्योंकि ग्राम रक्षा दल के नौजवान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा से मिलकर ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों की ओर ध्यान को आकृष्ट कराना चाह रहे थे, उसी क्रम में भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार पर ग्राम रक्षा दल के नौजवानों का जमावड़ा होने लगा,भीड़ को देखते हुए प्रतिनिधि मंडल से वार्ता कर मांग पत्र ले लेना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं कर पुलिसिया जुल्म किया गया, जो लोकतंत्र के लिए कलंक कहा जा जा सकता है। लाठीचार्ज को लेकर आगे श्री राऊत ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि ग्राम रक्षा दल के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता के बजाय लाठी चार्ज करना लोकतंत्र के साथ भद्दा मजाक है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जब विपक्ष के नेता थे तब ग्राम रक्षा दल के नौजवानों की कल्याण की बात किया करते थे। लेकिन कुछ दिन के बाद ही सत्ता में आते ही सब कुछ भूल गए।
वैसे सूबे क़े नौजवान ग्राम रक्षा दल गठन से लेकर अभी तक पक्ष एवं विपक्ष के राजनेताओं एवं पार्टियों के द्वारा मजाक के पात्र ही बनते आ रहे हैं। ग्राम रक्षा दल के नौजवानों को कोई भी राजनेता एवं पार्टियां संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। दस लाख बेरोजगारों को भी नौकरी देने की बात करने वाले तेजस्वी यादव भी ग्राम रक्षा दल के नौजवानों को कल्याण नहीं कर सके। जो बहुत ही दुखद एवं निंदनीय बात है l
दल के प्रदेश महामंत्री विजय कुमार साह ने कहा कि पटना में भा जा पा कार्यालय के सामने ग्राम रक्षा दल के नौजवानों पर हुए लाठी चार्ज को कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं l
लोकसभा चुनाव में आचार संहिता से पहले यदि ग्राम रक्षा दल का कल्याण नहीं हुआ तो सरकार, एवं विपक्ष का विरोध ही नहीं बल्कि लोकसभा के चुनाव में अपना उम्मीदवार भी खड़ा करेंगे,जिसकी सारी जवाबदेही सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के राजनेताओं की होंगी l
इस विचार को बैठक में उपस्थित सभी ग्राम रक्षा दल के नौजवानों ने ध्वनि मत से ताली बजाकर समर्थन किया l
साथ ही झंझारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राऊत को अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया। ग्राम रक्षा दल का कल्याण करें या लोकसभा चुनाव में सत्ता पक्ष या विपक्ष विरोध के लिए तैयार रहे। बैठक में,गुप्ता राजाबाबू, अनिल पासवान, देवेंद्र कुमार मुकेश कुमार गुप्ता, लाल बाबू यादव, सुमन महतो, हरिनाथ पासवान, मोहम्मद परवेज आलम,पूनम देवी,मोहम्मद शौकत अली, पार्वती देवी, मनीषा देवी समसुल जमा, मोहम्मद हारुन, तेजी लाल यादव, हृदय साफी, राम सोगारथ यादव, संजय कुमार साह चंदन रजक अब्दुल खैर लीलाधर यादव सहित सैकड़ो की संख्या में ग्राम रक्षा दल के नौजवान उपस्थित हुए ।




