व्यवसायी पुत्र को गोली मार कर रूपये से भरा बैग ले उड़े नकाबपोश बदमाश!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

दिन दहाड़े नकाबपोश अपराधी ने गोली मार कर रुपए से भरा झोला झपट कर हुआ फरार

मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र स्थित जयनगर शहर के मारवाड़ी मुहल्ले मे दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल के बल पर व्यवसायी के पुत्र से रुपया से भरा हुआ झोला छीन कर फिर हो गया। इस दौरान एक युवक को अपराधीयों गोली मारकर धायल कर दिया। अपराधीयों के गोली से धायल की पहचान रामबाबू यादव के रूप में बताया जा रहा है। जिन्हें गोली लगने के बाद इलाज के लिए लोगों ने उठा कर नजदीक के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज जारी है। चिकित्सक ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। घटना की सूचना पा कर जयनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात में जूट गई है। अपराधीयों के धर पकर के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यहां ये बताना आबस्यक है कि जिले में अपराधियों के द्वारा लगातार घटना को अंजाम दिया जा रहा है। अमूमन व्यस्त माने-जाने वाली जयनगर जैसे सहर में अपराधियों ने पूर्व में भी इस तरह के घटना को अंजाम देता रहा है। जिस से व्यापारीयों मे दोस्त का माहौल है।

Join us on:

Leave a Comment