बजरंग दल ने फुलवड़िया थाना पर लगाया लापरवाही का आरोप।

SHARE:

बरौनी से नीरज कुमार

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाई।

बजरंग दल,विश्व हिंदू परिषद एवं विद्यार्थी परिषद की संयुक्त बैठक बरौनी दीनदयाल रोड स्थित काली स्थान मंदिर परिसर में किया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए बजरंग दल के जिला सह संयोजक रौशन मिश्रा ने कहा लगातार बरौनी सहित पूरे जिले और बिहार में लव जिहाद के तहत हिंदू लड़की को विशेष समुदाय के लड़कों द्वारा साजिश के तहत गुमराह कर उसकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।वहीं ऐसे कई मामलों में प्रशासन लव जिहादियों को पकड़ने के बजाय स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले लीपापोती की जाती है।और उल्टे पीड़ित परिवार को केस उठाने की धमकी दी जाती है।वहीं उन्होंने कहा फुलवड़िया थाना कांड संख्या 106/21 के मामले में लव जिहाद मामले में प्रताड़ित पीड़ित लड़की परिवार प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है।लेकिन ना तो पुलिस प्रशासन अपना काम कर रही है और ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर विधायक,सांसद ही उक्त मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कोई पहल कर रहे हैैं।वहीं बजरंग दल बेगूसराय ने बिहार सरकार से मांग किया है कि लव जिहादियों पर सख्त से सख्त कानून बनाया जाए ताकि लवजिहाद के नाम पर हो रहे शोषण को रोका जा सके।बेगूसराय पुलिस एवं खासकर फुलवड़़िया  थाना पुलिस से बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद मांग करता है कि 2 दिनों के अंदर उक्त मामले के आरोपियों को अगर नहीं पकड़ा जाता है तो बजरंग दल बेगूसराय आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।जिसकी पूरी जवाबदेही बेगूसराय पुलिस एवं  फुलवड़िया थाना की होगी।मौके पर बजरंग दल प्रखंड संयोजक मनीष बिहारी,ध्रुव कुमार,विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष अर्जुन पोद्दार,नगर संयोजक जितेंद्र कुमार ,गोरक्षा प्रमुख तेघरा प्रखंड राहुल मेहता ,मिलन केंद्र प्रमुख बरौनी नगर विक्की स्वर्णकार, शोकहारा पंचायत संयोजक मोनू बिहारी ,मिलन केंद्र प्रमुख तेघड़ा प्रखंड नीरज कुमार मिश्रा ,तेघड़ा प्रखंड सह संयोजक राम कुमार शर्मा, ब्रज किशोर गौतम गौ रक्षा विभाग,बास्की चंद्रवंशी ,सोनू सिन्हा ,निशांत मिश्रा, प्रह्लाद साह, कृष्णा कुमार (BJMS), धीरज कुमार , अमित रंजन , मुकुंद माधव, कुंदन सिंह, मनजीत कुमार , विजय मलिक , पंकज चंद्रवंशी , सौरभ चंद्रवंशी , हर्ष पोद्दार  , संजय दास , आकाश सौरव, प्रिंस कुमार,रंजन सिंह, सुभाष सिंह कश्यप , सोनू शुक्ला आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment