प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में बस वाहन संघ कम किराया निर्धारण के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। दरअसल बस वाहन संघ का आरोप है कि लगातार डीजल में मूल्य वृद्धि हुई है इसके बावजूद सरकार द्वारा जो किराया तय किया गया है वह 2014 के किराया तालिका को ही लागू कर दिया गया है। 2014 से अब तक डीजल के दामों में दोगुनी वृद्धि हुई है , टोल टैक्स, परमिट शुल्क, बस के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई लेकिन जो किराया का निर्धारण सरकार के द्वारा किया गया है वह 2014 के तालिका को ही रिपीट कर दिया गया है। बस वाहन संघ ने सरकार से किराया मूल्य वृद्धि के अनुरूप बढ़ाने की मांग की है। बस मालिकों ने कहा कि कोरोना काल में कई महीनों तक परिचालन नहीं हुआ उसके बावजूद हर प्रकार का टैक्स वाहन मालिकों से लिया गया और जब चालू किया गया तब 50% यात्रियों के साथ बस चलाने को कहा गया जिससे बस व्यवसाई काफी परेशान हैं अगर सरकार किराया में वृद्धि नहीं करती है तो वाहन संघ चक्का जाम करने का काम कर करेंगे।




