रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
बड़हिया ।
जिले के एक मात्र रेफरल अस्पताल बड़हिया का शुक्रवार को रीजनल एडिशनल डायरेक्टर (आरएडी) मुंगेर डॉ वीरेंद्र कुमार औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अस्पताल के ओपीडी, एएनसी कक्ष, प्रसव कक्ष,आपरेशन कक्ष,जांच घर, सहित 50 बेड का बनाये गए नये कोविड अस्पताल के सभी जगहो जायजा, बेड की व्यवस्था, डॉक्टरों एवं अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, दवाओं का वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण किया।
निरीक्षण के पश्चात उन्होंने प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर विनोद कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य कर्मियों से अस्पताल की व्यवस्था में सुधार एवं बेहतर व्यवस्था बनाने पर चर्चा कर सुधार का निर्देश दिया। आरएडी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों सहित एमओआईसी एवं सभी मेडिकल ऑफिसर को सातों दिन उपस्थिति अस्पताल में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में दो चिकित्सक (ललन कुमार बिना सूचना के अनुपस्थिति पाए गये जबकि डॉ रंजीत कुमार पंजी पर अपनी उपस्थिति दर्ज करने के बाद गायब पाए गए हैं। जिनसे स्पष्टीकरण मांगे जाने के लिए निर्देशित किया गया । दवा वितरण कार्य मे लगे स्वास्थ्य कर्मी समेत फार्माशिष्ट से आवश्यक जानकारियां लिया साथी ही पैथो लैब में किये जा रहे जांच के तरीकों से अवगत होना हुआ उन्होंने अपना रक्तचाप व मधुमेह का जांच करवाया।
इस मौके पर आरएडी सहयोगी ज्ञान शंकर पासवान, प्रभारी डॉ विनोद कुमार सिन्हा, डॉ एके ठाकुर, एचएम सुषमा कुमारी, बीएचएम अन्नू कुमार, सुबोध कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।




