संदिग्ध स्थिति में विवाहिता का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय जिले कबैया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्जी महाराज गली स्थित घर के कमरे में सन्धिगत हालत में विवाहिता का मिला शव परिजन लगा रहे हत्या का आरोप। मृतक विवाहिता की पहचान लखीसराय जिले के बड़ी दुर्गा स्थान वार्ड नंबर 23 निवासी जितेंद्र कुमार की 26 वर्षीय पत्नी नंदनी कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी । मृतक विवाहिता के पिता विकास प्रसाद ने बतया की 16 फरवरी 2022 को लखीसराय जिले के वार्ड नंबर 23 निवासी जितेंद्र कुमार के साथ अपनी पुत्री नंदिनी की शादी कराई थी। गुरुवार देर रात बेटी के ससुराल के पड़ोसियों द्वारा फोन पर सूचना मिला की आपकी बेटी की मौत हो गई है सूचना मिलने के बाद में परिजनों के साथ लखीसराय स्थित बेटी की ससुराल पहुंचे तो उसका शव उसके कमरे के बिस्तर पर पड़ा हुआ था। और घर में कोई नहीं हैं। जिसकी सूचना कबैया थाने को दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। कबैया थाना अध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि विवाहित का शव कमरे में मिले जाने के मामले में परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया है मृतक के पिता विकास प्रसाद के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है ससुराल वालों के द्वारा उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment