:- रवि शंकर अमित!
पीएम मोदी बिहार को देने आ रहे हैँ बड़ी सौगात, बिहार के बेगूसराय से रखेंगे विकसित भारत की नींव,लालू परिवार आदतन भ्रष्टाचारी-विवेक ठाकुर!
पीएम मोदी के 2 मार्च को बेगूसराय आगमन की तैयारी में जा रहे राजयसभा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया की पीएम बिहार के बेगूसराय से विकसित भारत की नीव रखेंगे और इसलिए प्रधानमंत्री एक बड़ी सौगात देने जा रहें हैँ. वहीँ उन्होंने लालू परिवार को आदतन भ्रष्टाचारी बताया और तेजस्वी के जन विश्वास यात्रा पर जमकर बरसे.
विवेक ठाकुर का मोकामा के हथिदह में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया.
भाजपा नेता और मुखिया शशि शंकर शर्मा, लखीसराय भाजपा के प्रभारी शैलेन्द्र प्रसाद, भाजपा नेता निलेश कुमार पवन, मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार चंदन और दिलिप कुमार टुनटुन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने सांसद का स्वागत करते हुए टाल जनक्शन को औटा टाल जनक्शन के नामकरण तथा हाथीदह जनक्शन पर कुछ प्रमुख ट्रेनों के ठहराव संबंधित एक ज्ञापन सौंपा जिसपर सांसद ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से इस काम को करवाने का आश्वासन दिया!
बाइट: – विवेक ठाकुर ,सांसद




