आरा- न्यायलय के द्वार पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को मार दी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय

आज दिनांक 29 फरवरी 2024 को जिला कोर्ट के गेट से थोड़ी दूर रमना मैदान के पास में एक व्यक्ति को गोली मारी गई थी। घायल व्यक्ति का नाम गोपाल चौधरी है जो 2016 में एक हत्या के कांड के अभियुक्त थे और कोर्ट परिसर में अपनी जमानत नहीं टूटे उसको देखने के लिए आए थे। दो लड़के उनके पास भीड़ में आए और कान से सटा की गोली मार दिए ,लेकिन तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और घायल व्यक्ति अभी खतरे से बाहर है और इलाजरत है। गोली बाहर निकल गई है,सत्यापन में पता चला कि यह मामला बूटन चौधरी और रंजीत चौधरी के आपसी विवाद का है जिसमें 2016 में रंजीत चौधरी के भाई की हत्या बूटन चौधरी और उनके लोगों ने की थी और गोपाल शर्मा उस कांड में अभियुक्त है और बुटन चौधरी की तरफ से है ,लगभग सत्यापित हो गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम छापामारी कर रही है । फिलहाल घटना स्थल पर स्थित नियंत्रण में है और अभियुक्तों के लिए छापामारी चल रही है। अभियुक्तों प्राथमिक स्तर पर पहचान कर ली गई है।

Join us on:

Leave a Comment