कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):
कैमूर। गुरुवार को कैमूर जिले के भभुआ सर्किट हाउस में भाजपा द्वारा प्रेस कांफ्रेस आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज जयसवाल ने किया। मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता पूनम सिंह ने कहा कि प्रधामंत्री जी के नेतृत्व में बिकसित भारत आत्मनिर्भर भारत की कल्पना साकार हो रही है। 2014 में संकल्प पत्र में शामिल 530 में से 529 यानि 99. 99 प्रतिशत जनआकांक्षाए पूरी की गई। इसी प्रकार 2019 में भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल 234 में से 222 यानी 95 फीसदी वायदे पूरे किए गए। भाजपा के लिए संकल्प पत्र केवल चुनावी रस्मअदायगी नहीं बल्की जानकांक्षाओ को पूरा करने के संकल्प का दस्तावेज होता है। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। विडिओ वैन के जरिए इस बार प्रदेश के सभी लोकसभा छेत्रो में भाजपा जनता के बिच जाएगी और उनसे संवाद करके उनका सुझाव लेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर सोमवार 26 फरवरी 2024 को अपना संकल्प पत्र सुझाव अभियान लांच कर दिया है। इसके तहत भाजपा की विडिओ वैन लोगो के बिच जाएगी और 15 मार्च तक 1 करोड़ से अधिक सुझाव लेकर आएगी। जिन्हे भाजपा अपने घोसणा पत्र में शामिल करेगी। जिसमे उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश चौबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा अनिल दुबे, अभिसार आनंद, जिला मीडिया प्रभारी सहित कई लोग भाग लिए।




