पीएम के आगमन की तैयारी जोरों पर, गिरीराज सिंह ने प्रचार रथ किया रवाना!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत /नेहा

बेगूसराय में 2 मार्च को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे, तैयारी जोरों पर, प्रचार प्रसार के लिए निकल गया रथ

बेगूसराय में 2 मार्च को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होगा इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2 मार्च को उलाव हवाई अड्डे पर जन समारोह को संबोधित करेगे, इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। वुधवार को उलाव हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ,डीएम रोशन कुशवाहा एसपी मनीष कुमार के साथ अधिकारियों ने स्थल का जायजा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 तारीख को बेगूसराय में इसी उलाव हवाई अड्डे पर समारोह में शामिल होंगे। इस मौके पर गांव गांव से लाखों लोग इस समारोह में शामिल होंगे। इसको लेकर आज उलाव हवाई अड्डे से प्रचार रथ को भी रवाना किया गया है जो गांव गांव जाकर प्रधानमंत्री के सभा में आने के लिए लोगों से अपील करेगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि सबसे ज्यादा काम यहां पर हुआ है जिसका उद्घाटन किया जाएगा। श्री बाबू के बाद सबसे ज्यादा विकास का काम बेगूसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है बेगूसराय में गंगा पर रेलवे पुल हो बंद खाद कारखाना हो , बरौनी रिफाइनरी का विस्तारीकरण समेत दर्जनों से काम है जो प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किया गया है। 2 मार्च को दोपहर 2:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवाई अड्डा पहुंचेंगे और समारोह को संबोधित कर बेगूसराय को कई सौगात भी देंगे।

बाइट:-गिरिराज सिंह करीना केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment