रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है एक दबंग ने एक युवक को इसलिए पीट-पीटकर हत्या कर दी जब युवक ने अपना बकाया पैसा मांगा तो दबंग ने उसे बेरहमी से पीट-पीट कर मौत की सजा दे दिया। दरअसल बेगूसराय में बकाया रुपया मांगने पर एक युवक की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। दबंग ने घायल युवक को 22 दिन पूर्व बेरहमी से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसकी मौत 22 दिन बाद हो गई इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोशित हो गए और शव के साथ है एन एच 31 पर लेजाकर जमकर हंगामा करने लगे। पुरा घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जगदीशपुर गांव निवासी सुधीर राय के अपने गांव हो मे कपिल देव राय के घर में 2 लाख रुपए बकाया था, इसी रूपया को बार-बार मांगने से नाराज कपिल देव राय उसके परिजनों ने 6 फरवरी को सुधीर राय को बुलाकर इसे बेरहमी से पिटाई कर दीया और मृत समझ कर सड़क किनारे फेंक दिया । जब स्थानीय लोगों ने सुधीर राय को गंभीर हालत में देखा तो उसे इलाज के लिए पहले बेगूसराय के अस्पताल में भर्ती कराया गया फिर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई । घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी आक्रोशित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बहदरपुर गांव के निकट सड़क को जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है इतने दिनों के बाद भी पुलिस ने कोई कारवाई नहीं किया और ना ही किसी भी आरोपी को गिरफ्तार किया । इसी से नाराज होकर लोगों ने राष्ट्रीय पथ 31 को जामकर हंगामा किया। घटाना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया। परिजनों ने बताया कि बकाया रूपए मांगने की वजह से ही इसकी बेहरमी से पिटाई की गई, इस वजह से इसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है
बाइट- स्थानीय निवासी
बाइट- महेश्वर रॉय स्थानीय मुखिया




