रिपोर्ट- प्रशांत कुमार
बेगूसराय में संभावित 2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभा स्थल का निरीक्षण
बेगूसराय में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेगूसराय की उलाव हवाई अड्डा समारोह संभावित है जिसकी तैयारी की जा रही है मोदी के कार्यक्रम को लेकर बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक कुंदन कुमार, डीएम रोशन कुशवाहा एसपी मनीष अपने दलबल के साथ उलाव हवाई अड्डा पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 2 मार्च को पीएम का समारोह संभावित है इसी को लेकर तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया गया है। इस दौरान गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर भी जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुमला नहीं देखते हैं बल्कि जुमलेबाजों को जबाव देते हैं। कांग्रेस के साथ रहती है और 10 साल यूपीए का शासन भी था और हमेशा कांग्रेस जुमलेबाजी की है बेगूसराय में पेट्रो केमिकल के नाम पर जुमले बाजी किया गया लेकिन मोदी जुमलेबाजी नहीं करते हैं बल्कि 25000 करोड़ की लागत से पेट्रोल केमिकल की स्थापना की है जिससे बिहार सरकार को भी टैक्स मिलता है।
बाइट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री




