बिहार के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि के क्षेत्र में परिवर्तन है जरूरी- जनसुराज!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

जन सुराज के मीटिंग में वक्ताओं ने कहा बिहार के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि के क्षेत्र में परिवर्तन है जरूरी

मधुबनी जिले के रहिका मधुबनी मुख्य मार्ग स्थित जन सुराज जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष केशव भंडारी ने किए। बैठक मे मोहम्मद फैयाज जन सुराज के जिला प्रवक्ता सह जिला पार्षद के साथ ही सभी 21 प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला जन सुराज के साभी कमेटी के पदाधिकारीयों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा बिहार में सत्ता परिवर्तन होता रहा , लेकिन शिक्षा , स्वास्थ्य, कृषि के क्षेत्र में बिहार पिछड़ता ही चला जा रहा है। यहां से छात्र पढाई के लिए दुसरे प्रदेश में जाने के लिए मजबूर हैं। बिहार में एक भी बढ़िया अस्पताल नहीं है। यहां के किसानो की स्थिति अच्छी नहीं है। लोग पलायन करने को मजबूर हैं। एक भी कल कारखाना नहीं है। बैठक मे प्रदेश से लेकर पंचायतों के हर छोटी- बरी बातों पर वक्ताओं ने अपनी बातें रखी। बक्ताओ ने कहा है कि जिला अध्यक्ष एवं सोए हुए बिहार को जगाने वाले हमारे लोकप्रिय जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने हमे जागने का काम किया हैं। प्रशांत जी को हम सब भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एवं लोकसभा चुनाव को लेकर उनके बताए निर्देश को देखते हुए ही काम करेंगे।
बैठक के द्वारा जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं जिले से आए हुए जन स्वराज के समर्थकों के बिच परिचय के बाद सभी पदाधिकारियों का फुल मालाओं पहना कर स्वागत किया गया।इस मौके पर जिला संरक्षक फहीम अख्तर, जेपी सिंह। जिला प्रभारी प्रशांश पांडे, सभापति वशिष्ट नारायण झा, जिला अध्यक्ष केशव भंडारी , जिला महिला अध्यक्ष लक्ष्मी देवी , महासचिव कबीरुद्दीन, यूवा अध्यक्ष रंजीत कुमार ठाकुर , जिला उपाध्यक्ष रमेश कर्ण, राम प्रकाश ठाकुर, अशोक कुमार साहु, रमेश आशीष पासवान, मितन मुखिया, वीरेंद्र यादव, जियाउद्दीन, चंद्र भूषण प्रसाद यादव, अमीज मंसूरी, मोहम्मद जुबेर, दीपक कुमार सिंह, मुखिया अवध किशोर झा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment