देशी विदेशी शराब के साथ 3 बाइक जब्त, तस्कर भी धराया!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

देशी विदेशी शराब तीन बाइक व एक मोबाइल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार अन्य फरार

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन बाइक,एक मोबाइल सहित नेपाल निर्मित देशी विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वही अन्य दो शराब तस्कर मौके का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा। बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने ये कारवाई की है। उक्त मामले को लेकर सहायक अवर निरीक्षक उमेश प्रसाद सिंह के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर तीन शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राप्त गुप्त सूचना के बाद बासोपट्टी थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र स्थित मेहतरपट्टी चौक पर पहुंच कर वाहन चेकिंग करने लगी। इसी दौरान तीन बाइक से शराब की खेप लेकर महथौर गांव के दिशा से तेज रफ्तार में तीन बाइक आ रही थी। जिसे पुलिस ने रुकने के लिए इशारा किया तो शराब तस्कर बाइक पटक कर भागने का प्रयास किया पुलिस ने भाग रहे तस्कर को खदेर कर एक को पकर लिया। वही दो शराब तस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने शराब सहित तीनों बाइकों की तलाशी ली तो 52 बोतल अंग्रेजी शराब और बाइक पर बंधे बोरे से 240 बोतल नेपाल निर्मित देशी शराब बरामद हुआ। बाइक के साथ ही बरामद शराब को पुलिस अपने कब्जे मे लेकर गिरफ्तार तस्कर को थाना लेकर आई। जहां बिहार मद्दनिषेद एवं शराब बंदी कानून के तहत तीन शराब तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। वही गिरफ्तार किये गये शराब तस्कर का पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के पंचरत्न गांव के राम नरेश मंडल का पुत्र रितेश कुमार के रूप में किया गया। साथ ही फरार हुए अन्य दो तस्कर के संबंध मे गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के क्रम में उसे भी चिन्हित कर लिया गया। फरार तस्कर को भी दर्ज मामले में नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार शराब तस्कर सहित पुलिस पकर से फरार दोनो तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर पकड़े गए एक शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही फरार तस्कर को गिरफतार करने को लेकर प्रयास किया जा रहा है। आगे थानाध्यक्ष ने कहा है कि शराब मामले में दोषी पाए जाने पर किसी को भी बक्शा नही जायेगा। शराब तस्करी एवं कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस लगातार कारवाई कर रही है। पुलिस पकर से फरार हुए शराब तस्कर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment