रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!
अररिया – अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को कटिहार रेलमंडल के स्टेशनों के उन्मुखीकरण को लेकर करेंगे शिलान्यास। इनमें कटिहार रेलमंडल के 9 स्टेशन शामिल हैं। जिनके उन्मुखीकरण कार्य की आधारशिला प्रधानमंत्री रखेंगे। इसको लेकर अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर तैयारी जोरों पर है। इस तैयारी का जायजा लेने कटिहार रेलमंडल के डीआरएम सुरेंद्र कुमार अररिया कोर्ट पहुंचे और उन्होंने कार्यक्रम स्थल से लेकर प्लेटफार्म तक का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कोर्ट रेलवे स्टेशन की आधारशिला प्रधानमंत्री रखेंगे उनमें रेलवे स्टेशन के नए भवन, फुटओवर ब्रिज, यात्रियों के लिए एक्सीलेटर सीढ़ी, लिफ्ट, स्टेशन के बाहर के सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग आदि कार्य शामिल है। डीआरएम ने बताया कि शिलान्यास के दिन एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। जहां प्रधानमंत्री के शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बतादें की अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन की स्थापना आज से 115 वर्ष पहले अंग्रेजों ने हाल्ट के रूप में की थी। 1909 से ही ये रेलवे स्टेशन हाल्ट के रूप में था। लेकिन इतने वर्षों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन के उन्मुखीकरण का आधारशिला रखेंगे। और ये रेलवे स्टेशन मॉडल स्टेशन बन जायेगा। सोमवार को जिन 9 रेलवे स्टेशन के उन्मुखीकरण की आधारशिला प्रधानमंत्री रखेंगे उनमें कटिहार रेलमंडल के अररिया कोर्ट सहित लाभा, कुमेदपुर, हरिशचंद्रपुर, भालूका रोड, मालदा कोर्ट, बालूरघाट, सालमारी और सिलीगुड़ी स्टेशन शामिल है।
बाइट – सुरेंद्र कुमार, डीआरएम, कटिहार रेलमंडल।




