जदयू विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने 5 करोड़ की लागत से बनी सड़क का किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

:अस्थावां विधानसभा के जदयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के कुलती बडेपुर और मुर्गियांचक इलाके में लगभग 5 करोड़ की लागत से पक्की सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान जदयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण भी किया और स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। उद्घाटन के दौरान जदयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस सड़क के उद्घाटन से जहां ग्रामीणों में खुशी है वही बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि बरसों से यह लंबित सड़क का निर्माण कार्य आज पूर्ण हुआ। हम लोग लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूम कर हर गांव को जोड़ने का प्रयास किया है। हमारा एकमात्र उद्देश्य अस्थावां विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाना है।जिसमे हमारे क्षेत्र के लोगो का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है।

बाइट।डॉक्टर जितेंद्र कुमार एमएलए

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment