मधुबनी-नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानापट्टी गांव से नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को बासोपट्टी थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी को लेकर मिली जानकारी के अनुसार पुर्व में संबंधित थाना में दर्ज मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए बासोपट्टी थाना पुलिस ने ये गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार कलुआही थाना क्षेत्र के एक गांव की पिरीत नाबालिग युवती द्वारा आरोपी युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर योन शोषण करने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया गया था। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के मनापट्टी गांव का मोहम्मद गुफरान, पिता अहमद हुसैन के रूप में किया गया है। इस बाबत थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि दोनों आरोपी युवक की तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार आबस्यक कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद न्यायीक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment