जन विश्वास यात्रा के दौरान जहानाबाद पहुँचे तेजस्वी-तेजप्रताप,भाड़ी भीड़!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद के गांधी मैदान में आयोजित जनविश्वास रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जहानाबाद के लोगों को आह्वान किया किया कि अगामी 3 मार्च को आयोजित पटना में रैली में भारी संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाएं। उन्होंने मंच से नारा लगाया भाजपा को भगाना है और देश को बचाना है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि चाचा जी पलट गए कोई बात नहीं परंतु जहां रहे खुश रहें ।बिहार को आगे ले जाना है और अब उनसे बिहार चलने वाला नहीं है। इधर तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने लोगों से पटना आगामी 3 मार्च को रैली में भाग लेने की अपील किया‌। रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जहानाबाद गांधी मैदान में काफी देर से आप लोग खड़े हैं इसके आयोजन कर्ता साथ-साथ आप लोगों को हम दिल से स्वागत करते हैं। मंच की व्यवस्था से नेता और कार्यकर्ता निराश हो गए ‌। व्यवस्था का आलम यह था कि मंच पर तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव समेत राजद के जब वरिष्ठ नेता पहुंचे तो अफरा तफरी का माहौल काम हो गया। इतना ही नहीं जब तेजस्वी यादव ने माइक थामा तो माइक का तार टूट गया। कुछ देर इंतजार करने के बाद तेजस्वी यादव मंच छोड़कर चल पड़े और अपने रथ पर सवार होकर लोगों को संबोधित करने लगे ।इस दौरान भगदड़ की स्थिति भी थोड़ी देर के लिए मच गई। इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने लोगों को अपने संबोधन में कहा कि आप लोग एक होकर भाजपा को देश से खदेड डालिए। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने जोर देते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार से बिहार चलने वाला नहीं है वे थक चुके हैं। उन्होंने कहा आने वाला समय में राजद ही बिहार को आगे बढ़ाएगी।

बाइट तेजस्वी यादव

Join us on:

Leave a Comment