हार्डवेयर दुकान से 9लाख रुपये की लोहे के रॉड की चोरी।

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!

सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के दारौंदा बाजार के समीप सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर स्थित हार्डवेयर के दुकान से अज्ञात चोरों ने कई टन लोहे के रॉड की चोरी कर ली है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 9 लाख रूपया बताई जा रही है।
पीड़ित दुकानदार विकास कुमार सिंह ने बताया कि दरौंदा बाजार के समीप भारत ट्रेडर्स नाम से हार्डवेयर की दुकान चलाते है। शनिवार को उनके छोटे भाई दुकान बंद कर वापस अपने घर चले गए थे। आज जब वापस सुबह करीब 8 बजे पहुंचा तो देखा कि दुकान के आगे के शटर का ताला टूटा हुआ है और शटर उठा हुआ है। जब अंदर दुकान में जाकर देखा तो दुकान से लोहे का रॉड गायब था और दुकान के पीछे का भी लोहे का दरवाजा तोड़ा गया है। वहीं पीड़ित ने यह आरोप लगाया है की जब दरौंदा थाना में सूचना के लिए फोन लगाया गया तो फोन नही लगा। डीएसपी को सूचना देने के बाद पुलिस पदाधिकारी पहुंचे तो कहा की थाना में आवेदन दे दीजिए।स्थानीय लोग यह आरोप लगा रहे है की दरौंदा थाना की पुलिस के द्वारा कभी की फोन नही उठाया जाता है। जब भी फोन लगाया जाता है, लगातार फोन बिजी आता है।
बता दें कि कल दारौंदा बाजार में सीएसपी से हुए 2.5 लाख रुपए की लूट हुई थी। सीएसपी से महज 200 मीटर की दूरी पर आज हार्डवेयर की दुकान से चोरी हुई है। वहीं लगातार दूसरे दिन दरौंदा में हुए चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोग भी काफी अक्रोशित है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरों द्वारा पहले दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़ा गया है। फिर चोरों ने अंदर घुसकर अंदर से मुख्य शटर को काटा है और दुकान के आगे ट्रक को खड़ा करके रॉड लेकर फरार हो गए हैं। लगातार दो दिनों से हो रही घटनाओं से इलाके में लोगो मे भय व्याप्त है।
बाइट विकास कुमार सिंह पीड़ित के भाई।

Join us on:

Leave a Comment