प्रधान डाकघर में फिलाटेलिक पार्क का उद्घाटन,लगाई गई नॉलेज थ्रोट स्टैंप की प्रदर्शनी!

SHARE:

रिपोर्ट:-निभाष मोदी

भागलपुर। प्रधान डाकघर भागलपुर में फिलाटेलीक पार्क का उद्घाटन प्रधान डाकघर भागलपुर के अधीक्षक एवं वहां के कई पदाधिकारियों ने फीता काटकर किया और साथ ही प्रधान डाकघर भागलपुर में डाक विभाग की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस डाक विभाग द्वारा प्रदर्शनी में नॉलेज थ्राउट स्टांप के रूप में कई जानकारियां लोगों तक पहुंचे इसका मुख्य उद्देश्य है।
बताते चलें कि इस पार्क में कई तरह के स्टांप हैं जिसमें कई फूल, कई आयुर्वेदिक प्लांट ,कई बड़े वृक्ष जैसे बट वृक्ष पीपल वृक्ष, कई वन्य प्राणी, कई रंग बिरंगे कीट पतंग, कई जड़ी बूटियों आदि के प्लांट स्टांप के रूप में प्रदर्शित किए गए हैं। डाकघर के डाक अधीक्षक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि डाक विभाग के द्वारा यह फिलाटेलीक पार्क कई मायने में लोगों को ज्ञान प्रदान करेगा चाहे वह बड़े हो बच्चे हो बुजुर्ग हो इससे वह ज्ञान अर्जित कर सकते हैं। यहां आकर वह जान सकते हैं हमारे यहां किस-किस तरह के पशु पक्षी, रंगीन कीट पतंग, आयुर्वेदिक प्लांट , वन्य प्राणी आदि हैं। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं जितने भी नॉलेज थ्रोट स्टांप हैं वह आपको सचमुच जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह का कार्यक्रम सिर्फ भागलपुर डिवीजन प्रधान डाकघर भागलपुर में ही नहीं बल्कि बांका पीरपति,बोसी ऐसे जितने भी छोटे-छोटे जगह हैं वहां यह पार्क बनाया जा रहा है ,उसे विकसित पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने मिडिया से बात करते हुए इस कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए भी कहा कि यहां पर जितने भी चीजों को आप देख रहे हैं ,जितने भी नॉलेज थॉट स्टैंप हैं उन्हें आप संग्रह कर सकते हैं। कई लोगों का शौक होता है स्टांप को संग्रह करके रखने का ।इस स्टैंप को संग्रह करके आप नॉलेज बढ़ा सकते हैं ।इस नॉलेज थ्रोट स्टांप से सब को फायदा है। उन्होंने सबों से अपील भी किया की आप सभी आएं और इस डाक विभाग द्वारा प्रदर्शनी को देखें और इस पार्क में खुद भी आए और बच्चों को भी लेकर आएं यह जानकारी का भंडार है यह फिलाटेलिक पार्क।

Join us on:

Leave a Comment