युवक की हत्या कर बधार में फेंका शव बरामद!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

कैमूर। संदेहास्पद स्थिति में युवक की हत्या कर उसके शव को बधार में फेंक दिया गया। यह घटना कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के बताए जाते हैं। चांद थाना क्षेत्र के शिव गांव के बधार से एक व्यक्ति के शव को बरामद किया गया है। शव को देखने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही लोगों पर पूर्व के विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान चांद थाना क्षेत्र के शिउ गांव निवासी स्वर्गीय राधेश्याम मौर्या के 40 वर्षीय बेटे अरविन्द कुमार मौर्य के रूप में की गई है।।मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक का भाई उपेंद्र कुमार मौर्या ने गांव के ही संतोष धोबी के ऊपर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस को आवेदन देकर करवाई की गुहार लगाई है। इधर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment