रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
स्लग–
मधुबनी जिले के मधवापुर अंचल पदाधिकारी के पद पर शुक्रवार को बिस्फी के प्रभारी सीओ नीलेश कुमार ने योगदान दिया। सी ओ कुमार स्थानांतरित सीओ राम कुमार पासवान से प्रभार ग्रहण किया। बताते चलें कि इससे पूर्व राम कुमार हरलाखी अंचल में सीओ के पद पर कार्यरत थे। जो अतरिक्त प्रभार में बिस्फी अंचल के अंचलाधिकारी का पद भार सम्भाल रहे थें। इधर उनका स्थानांतरण हरलाखी से मधवापुर कर दिया गया है। वही बिस्फी अंचलाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार मे रहेगें। प्रभार लेने के दौरान श्री कुमार ने मीडिया से बात चीत करते हुए बताया कि सरकार एवं जिला प्रशासन के आदेश एवं -निर्देश का अक्षरशः पालन किया जाएगा। जनता के दाखिल खारिज, जमाबंदी रसीद, भू लगान, वासगीत पर्चा, परिमार्जन जैसे कार्य को लेकर लोगों को कठिनाई नहीं हो इसका पूर्ण ध्यान रखा जाएगा। साथ ही जनता से जुड़े कार्य को गुणवत्तापूर्ण रुप से निष्पादन किया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण के वादों को भी अभियान चलाकर निष्पादन किया जाएगा। बताते चलें कि सीओ पासवान फिलहार नियुक्ति की प्रतीक्षा में जिले में बने रहेंगे। इस मौके पर सीआई वंसत झा, राजस्व कर्मचारी अशोक कुमार, एमएसयू नेता प्रियरंजन पांडेय, राघवेंद्र रमण, विक्की दुबे, आईटी सहायक सरोज कुमार, राजेश कुमार सहित कई अंचल कर्मी एवं राजस्व कर्मचारी मौजूद थे।




