रिपोर्ट- पंकज कुमार!
जहानाबाद पारिवारिक कलह तंग आकर एक महिला ने किया आत्महत्या यज्ञ घटना घोषी थाना क्षेत्र के प्रखंड कॉलोनी का है। जहां नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी बिरजू चौधरी अपने बहन शमिला देवी की शादी घोसी थाना क्षेत्र के प्रखंड कोलीनी निवासी परमेश्वर चौधरी के पुत्र राजू चौधरी से लगभग 2 साल पहले हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया था। शादी की बाद से पति-पत्नी एवं सास ससुर ठीक-ठाक से रह रहे थे। मृतक के भाई बिरजू चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि मेरे बहनोई ने मोबाइल के माध्यम से हम लोगों को सूचना दिया कि तुम्हारी बहन आत्महत्या कर लिया है। जब हम लोग अपनी बहन के ससुराल पहुंचे तो देखा कि मेरी बहन की शव एक कमरे में रखा हुआ है। मेरी बहन के सास ससुर एवं पति घर छोड़कर फरार है इसे प्रतीत हो रहा है कि मेरी बहन को उन लोगों द्वारा हत्या कर दिया है। उन्होंने बताया कि मेरी बहन के गले पर निशान है इसे प्रतीत हो रहा है कि मेरी बहन ने आत्महत्या की है। इसके ससुराल वाले मेरी बहन को तंग तबाह किया जिसके कारण मेरी बहन ने आत्महत्या कर लिया है। इस घटना की सूचना स्थानीये थाने के पुलिस को दी गई है मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वहीं आसपास के लोग इस घटना के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। मृतक के मायके वाले का आरोप कि इन लोगों द्वारा जानबूझकर मेरी बहन की हत्या की है अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की घटना का कारण क्या है।।




