बोधगया जाने के दौरान में जहानाबाद में सम्राट चौधरी का जोरदार स्वागत!

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार!

बिहार विधानसभा में प्लॉट टेस्ट से पहले विधायकों को बोधगया में एकजुट करने के उद्देश्य से पटना से बोधगया जा रहे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जहानाबाद में एनडीए समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित सभी एनडीए के कार्यकर्ताओं के अभिवादन को स्वीकार करते हुए सम्राट चौधरी ने इशारों ही इशारों में कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की भी अपील की। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का काफिला जैसे ही जहानाबाद जिला मुख्यालय के सीमा में प्रवेश किया वैसे ही कार्यकर्ताओं ने दर्जनों जगहों पर फूल माला एवं ढोल बजा के साथ स्वागत किया। स्थानीय ऊंटा मोड और अरवल मोड़ पर जैसे ही उपमुख्यमंत्री का काफिला रुक सभी एनडीए कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री को फूल माला गुलदस्ता से स्वागत किया। पहली बार बोधगया सड़क के रास्ते से जा रहे हैं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की एक नजर पाने के लिए एनडीए के कार्यकर्ता उतावला नजर आ रहे थे। सभी लोगों में होड़ लगी हुई थी कि सम्राट चौधरी के गले में माला डालें लेकिन भीड़ इतनी अधिक थी की सम्राट चौधरी ने सभी के माला एवं गुलदस्ता को हाथ में लेकर ही उनका अभिवादन स्वीकार किया।

Join us on:

Leave a Comment