रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना / बिहार – पटना स्थित कैलाशपति सभागार में भाजपा के तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसे संबोधित करते हुए भाजपा के मुख्य प्रवक्ता जनक राम ने पत्रकारों को संबोधित किया, इस दौरान जनक राम ने यूपीए सरकार की कमियों को गिनाया तो वही मोदी सरकार की उपलब्धियां के भी बारे में विस्तार से चर्चा की, उन्होंने कहा कि 4 से 14 तक यूपीए सरकार के कालखंड में कई घोटाले हुए, देश की आर्थिक व्यवस्था कमजोर हुई, लेकिन गरीब का लाल नरेंद्र मोदी जब भारत के प्रधानमंत्री बने तो देश में काफी बदलाव हुए, उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के कार्यों से गरीबों में खुशहाली आई, लोगों को रोजगार मिला और देश की आर्थिक व्यवस्था भी सुदृढ़ हुई. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना भी सदा तो वहीं एनडीए सरकार की उपलब्धियां को देश हित में बताया.
बाइट – जनक राम, मुख्य प्रवक्ता, भाजपा.




